Amul price hike: दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दे दिया है. अगर आप दिवाली पर घी में बने पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपका बजट बिगाड़ सकती है. डेयरी सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमूल ने फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं.कंपनी ने घी और मक्खन दोनों की कीमतों में इजाफा किया है. सबसे ज्यादा मार 1 किलो वाले घी के पैक पर पड़ी है, जो एक झटके में 50 रुपये महंगा हो गया है.
अमूल घी और बटर की नई कीमतें
| प्रोडक्ट | पुरानी कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
| 1 किलो घी का कार्टन | 630 रुपये | 680 रुपये | 50 रुपये |
| 500 ग्राम प्योर घी पाउच | 325 रुपये | 345 रुपये | 20 रुपये |
| 100 ग्राम मक्खन | 63 रुपये | 66 रुपये | 3 रुपये |
| 500 ग्राम मक्खन | 310 रुपये | 325 रुपये | 15 रुपये |
आखिर दाम क्यों बढ़ाए गए?
पहला कारण – मिलावटी घी के खिलाफ एक्शन
पिछले 6 महीनों में गुजरात और राजस्थान में फूड डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब 2 लाख किलो नकली और मिलावटी घी जब्त किया गया है. इस खबर के बाद से लोगों का भरोसा लोकल और खुले घी से उठ गया है और वे अमूल जैसे भरोसेमंद ब्रांड की ओर शिफ्ट हो गए हैं. ब्रांडेड घी की डिमांड अचानक 30-40% तक बढ़ गई है.
दूसरा कारण – दिवाली की बंपर डिमांड
त्योहारी सीजन में घी की खपत सबसे ज्यादा होती है. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरे साल में जितना घी बिकता है, उसका लगभग 45% हिस्सा अकेले नवरात्रि से लेकर दिवाली के बीच बिक जाता है. मिठाई की दुकानों से लेकर हर घर में घी की जरूरत बढ़ जाती है. डिमांड ज्यादा और सप्लाई लिमिटेड होने से कीमतें बढ़ना तय था.
इसे भी पढ़ें:-पटाखों का धुआं इन 5 तरह के लोगों के लिए है जानलेवा, बरतें सावधानी नहीं तो फेफड़े-दिल पर पड़ेगा भारी असर