‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 375 करोड़ पार, हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई

Ramayana Day 3 Collection: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। 5 नवंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। लगभग 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी दो भागों वाली इस फिल्म ने 3 दिन में ही वर्ल्डवाइड 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

तीसरे दिन फिर उछला कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार 7 नवंबर को फिल्म ने भारत में 69.80 करोड़ नेट की कमाई की है। तीसरे दिन की कमाई पहले दिन से भी ज्यादा रही।भाषा के हिसाब से शनिवार का कलेक्शन ऐसा रहा:हिंदी: 19,927 शो से 53.00 करोड़कन्नड़: 907 शो से 6.30 करोड़तेलुगु: 1,586 शो से 6.00 करोड़तमिल: 683 शो से 2.50 करोड़मलयालम: 593 शो से 2.00 करोड़

अब तक कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 375.50 करोड़

फिल्म का सबसे ज्यादा बिजनेस हिंदी बेल्ट से आ रहा है, वहीं कन्नड़ में यश की वजह से फिल्म को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार को दिवाली की छुट्टी का फायदा फिल्म को और मिलेगा और फिल्म 500 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:-दीवाली पर निषाद समुदाय के लोगों से मिले CM योगी, कहा- दीपोत्सव में आपका बहुत बड़ा योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *