Punjab: पजाब से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के संगरूर से बुधवार की सुबह सवारियां लेकर पीआरटीसी की एक बस रवाना हुई। मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समीप ओवरब्रिज के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और सड़क किनारे खतानों में उतर गई।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्शन भर से अधिक यात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया जहां से 10 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य बाकी घायलों का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है।
संगरूर से सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रही थी बस
बताया गया है कि पीआरटीसी की यह बस सुबह संगरूर से सवारियां लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। पुलिस अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पीआरटीसी की थी और बस में काफी यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय मौसम साफ था और धुंध नहीं था। शुरुआती जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी. उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।