वाई-फाई राउटर को रात भर ON रखना पड़ सकता है भारी, स्पीड से लेकर प्राइवेसी तक खतरा

WiFi Router Off at Night: आजकल घर का सारा काम इंटरनेट पर टिका है. स्मार्ट टीवी से लेकर लैपटॉप और फोन तक, सभी डिवाइस वाई-फाई राउटर से ही चलते हैं. हम रात में सोने से पहले लाइट, पंखा और टीवी तो बंद कर देते हैं, लेकिन राउटर का स्विच ऑन ही छोड़ देते हैं.ज्यादातर घरों में एक बार ऑन होने के बाद राउटर महीनों तक लगातार चलता रहता है. लोग सोचते हैं कि छोटा सा डिब्बा कितनी बिजली खाएगा, लेकिन यही आदत आपके राउटर, इंटरनेट स्पीड और प्राइवेसी तीनों के लिए खतरनाक हो सकती है.

लगातार चलने से घटती है स्पीड और उम्र

वाई-फाई राउटर भी फोन-लैपटॉप की तरह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसके अंदर प्रोसेसर, चिपसेट और मेमोरी होती है. हफ्तों-महीनों तक बिना रुके चलने से इसके पार्ट्स गर्म होने लगते हैं. ओवरहीटिंग से परफॉर्मेंस गिरती है और इंटरनेट स्पीड कम लगने लगती है.लगातार चलने से राउटर की कैश मेमोरी भर जाती है और नेटवर्क में ग्लिच आने लगते हैं. अगर आप रोज रात को 6-7 घंटे के लिए इसे बंद कर देंगे तो मशीन को ठंडा होने का समय मिलेगा और सुबह यह फ्रेश होकर पूरी स्पीड से काम करेगा.

रात में हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा

रात भर खुला रहने वाला वाई-फाई नेटवर्क हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन जाता है. जब आप सो रहे होते हैं और फोन-लैपटॉप वाई-फाई से कनेक्टेड रहता है, तो हैकर्स के पास नेटवर्क में सेंध लगाने का पूरा समय होता है.पड़ोस के लोग पासवर्ड क्रैक करके आपका इंटरनेट तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं, आपके नेटवर्क का गलत कामों के लिए इस्तेमाल भी हो सकता है. साथ ही कई ऐप्स रात में बैकग्राउंड में ऑटो-अपडेट होकर पर्सनल डेटा भेजते रहते हैं. रात को राउटर ऑफ करने से नेटवर्क ऑफलाइन हो जाता है और डेटा चोरी का खतरा खत्म हो जाता है.

बिजली की बर्बादी और शॉर्ट सर्किट का रिस्क

एक दिन में राउटर कम बिजली खाता है, लेकिन साल भर 24 घंटे ऑन रहने से हर महीने यूनिट बढ़ती है. रात के 7-8 घंटे जब कोई इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर रहा, तब इसे ऑन रखना बिजली की बर्बादी है.इसके अलावा रात में वोल्टेज घटने-बढ़ने, तेज हवा-बारिश या फॉल्ट से हाई वोल्टेज का झटका आ सकता है, जिससे राउटर का एडाप्टर या मदरबोर्ड जल सकता है. पुराने एडाप्टर के गर्म होने से स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट का भी डर रहता है. इसलिए सोने से पहले राउटर बंद करना सेफ और फायदेमंद दोनों है.

इसे भी पढ़ें:-बैंक में अपना खाता नहीं है, फिर भी भेज सकेंगे 50 हजार रुपये, जानें कैश से NEFT करने का पूरा तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *