UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों पर होगा चयन, 12वीं पास करें अप्लाई

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबोर्डिनेट सर्विसेज एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती में स्कूल 1784 पदों को भरा जाएगा. ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 10 नवंबर 2026 को शुरू हो गया है और आवेदन की आखिरी तारीख के 1 दिसंबर 2026 है. 

योग्यता क्या चाहिए?

  • उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है (UP बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से).
  • क्लर्क और स्टोरकीपर जैसे पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्पीड की जरूरत होगी.
  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल की सेवा वाले उम्मीदवारों को टाई-ब्रेक में वरीयता मिलेगी.
  • PET 2025 में नॉन-जीरो पॉजिटिव नॉर्मलाइज्ड स्कोर होना चाहिए.

आयु सीमा और फीस

न्यूनतम आयु: 18/21 वर्ष (पद के अनुसार)

अधिकतम आयु: 40 वर्षआरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/Ex-Serviceman) को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए मात्र 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस.चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी

1. PET 2025 के स्कोर के आधार पर मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्टिंग

2. ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा (मेन्स) – इसी के आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन 

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन पर जाएं. 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या 26-एग्जाम/2026 का लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करें. 
  • अब अपने पीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करें. 
  • इसके बाद मांगी गई पर्सनल डिटेल भरें. 
  • अब वह पोस्ट चुने जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं. 
  • इसके बाद फार्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट भर और तय एप्लीकेशन प्रोसेसिंग फीस का पेमेंट ऑनलाइन तरीके से करें.
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.

इसे भी पढ़ें:-खेतों में छिपा है मौत का राज! जिसे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म काली खेती का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *