भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा चयन, 18 नवंबर से आवेदन

ICAR recruitment 2026: कृषि, विज्ञान, इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) में 1393 पदों पर भर्ती निकली है। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के तहत होगी। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता क्या चाहिए?

यह भर्ती सिर्फ एग्रीकल्चर ग्रेजुएट के लिए नहीं है। कृषि, बागवानी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कृषि इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइब्रेरी साइंस, कंप्यूटर और IT समेत कुल 10 फंक्शनल ग्रुप में पद निकले हैं। संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है।

आयु सीमा

17 दिसंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट दी जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के आधिकारिक वेबसाइट https://asrb.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर सेंट्रलाइज्ड कंबाइंड एग्जामिनेशन 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • अब अपने संबंधित फंक्शनल ग्रुप और पद की प्राथमिकता चुनें.
  • अपनी हाल ही की फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • भारतकोश पोर्टल के माध्यम से निर्धारित आवेदन फीस का पेमेंट करें और उसकी रसीद अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें.
  • लास्ट में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का किया उद्घाटन, UPI से खरीदा टिकट, CM डीके शिवकुमार के साथ किया सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *