Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नूंह में रविवार को तड़के मुठभेड़ हुई। अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुए मुठभेड़ में दो तस्कर ढेर हो गए, जबकि तीसरा घायल हो गया।
रोकने पर तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
बताया गया है कि अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका को गो-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी की। वहीं, पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश करने पर पिकअप सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन गो-तस्कर घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई।
इस रूप में हुई मारे गए तस्करों की पहचान
मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ हड़िया निवासी दोसा, राजस्थान और साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी फौनंदा का बास बीमा के रूप में हुई। तीसरे घायल ताहिर पुत्र अहमद निवासी घाटमीका जिला डीग को नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से सात गोवंश, एक पिकअप गाड़ी, 3 देसी कट्टे, 3 कारतूस और 5 खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।