Maharashtra: महाराष्ट्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोलापुर जिले के पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में कुएं की खुदाई के दौरान पत्थरों का मलबा गिरने से चार मजदूरों की मौत।
घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर के जिला कलेक्टर एस. कार्तिकेयन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी निगरानी में बचाव कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने बताया कि कुएं से निकाले गए पत्थरों की जांच कर ब्लास्टिंग में इस्तेमाल किए गए केमिकल का भी पता लगाया जाएगा। जिले में अनुमति प्राप्त और बिना अनुमति के खोदे जा रहे कुओं का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी 12 घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।