UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कमर कस ली है. श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में इस वक्त बीजेपी का दो दिन का मेगा मंथन चल रहा है. इस बैठक में CM योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के 45 बड़े नेता मौजूद हैं.मथुरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं.
दिल्ली में शाह से मिलेंगे योगी
सूत्रों के मुताबिक मथुरा मीटिंग खत्म होते ही CM योगी आज शाम दिल्ली रवाना होंगे. वहां उनकी गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से अहम मुलाकात होगी. बताया जा रहा है कि मथुरा मंथन की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखी जाएगी.
मथुरा मंथन में क्या हो रहा है?
सूत्रों के अनुसार बैठक में 5 बड़े मुद्दों पर फोकस है:चुनावी तालमेल और टिकट वितरण की रणनीतिसोशल मीडिया प्लानविपक्ष के PDA नैरेटिव की काटSIR में कटे वोटरों के नाम का मुद्दाबूथ और पन्ना प्रमुख को एक्टिव करनापहले दिन सत्ता में वापसी के लिए राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक समीकरण पर चर्चा हुई. पार्टी का सबसे बड़ा लक्ष्य अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को फेल करना है.
क्या मथुरा बनेगा अगला एजेंडा?
बैठक के बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा – “अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है”. साथ ही अखिलेश यादव को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर के लिए साथ आकर कारसेवा करें.
इससे साफ संकेत है कि अयोध्या और काशी के बाद अब BJP मथुरा को बड़े चुनावी मुद्दे के तौर पर आगे कर सकती है. केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 में BJP यूपी में हैट्रिक लगाएगी.
इसे भी पढ़ें:-भारत में’एवेंजर्स डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन हाउसफुल हुए शो