लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा, नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 25 घायल

Ludhiana: लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. माता नैना देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा पिकअप जीप सड़क किनारे खड़े टिपर ट्रक से टकरा गई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हैं.

छठ पूजा के बाद गए थे मंदिर

जानकारी के मुताबिक, माछीवाड़ा की गुरोन कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का समूह कल छठ पूजा के बाद गढ़ी पुल पर व्रत पूरा कर माता नैना देवी के दर्शन के लिए गया था. पिकअप में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे.वापसी के दौरान पावत पुल के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग जीप से उछलकर सड़क पर गिर गए.

मृतकों की पहचान

हादसे में ड्राइवर के बगल में बैठी मधु देवी (35) की मौके पर ही मौत हो गई. आगे बैठे दो नाबालिग गौरव (17) और मुन्ना (13) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. तीनों गुरोन कॉलोनी के रहने वाले और आपस में पड़ोसी थे. ड्राइवर कमलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है.सभी घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें:-UP में 2027 से पहले BJP का बड़ा मंथन, मथुरा में जुटे 45 दिग्गज, मीटिंग के बाद अमित शाह से मिलेंगे CM योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *