Health Tips: पाचन ठीक नहीं तो सेहत ठीक नहीं. हम जो भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है. खाना ठीक से नहीं पचेगा तो शरीर को विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व नहीं मिलेंगे, जिससे कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. तो पाचन को कैसे ठीक रखा जाए? हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके लिए 3F फॉर्मूले की सलाह देते हैं. ये फॉर्मूला डाइट और लाइफस्टाइल दोनों को सुधार कर पाचन को मजबूत बनाता है.
3F का मतलब है – Fiber, Fermented Foods और Fasting.
1. Fiber – डाइट में फाइबर है सबसे जरूरी
फाइबर मल को मुलायम बनाता है, जिससे कब्ज दूर होती है और पेट साफ रहता है. ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम भी करता है.
क्या खाएं: ओट्स, साबुत अनाज, दालें, चना, राजमा, फल, चिया सीड्स, अलसी और बादाम.
2. Fermented Foods – अच्छे बैक्टीरिया के लिए
दही, छाछ, इडली, डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड्स आंतों के माइक्रोबायोम के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
टिप: रोजाना ताजा दही या छाछ जरूर लें. लेकिन ध्यान रखें कि इनमें नमक और चीनी ज्यादा न हो.
3. Fasting – खाने के बीच गैप भी जरूरी
दिनभर कुछ न कुछ खाते रहने से पाचन पर लोड बढ़ता है. इसलिए खाने के बीच गैप रखें.
क्या करें
- रात को सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर कर लें.
- देर रात स्नैकिंग से बचें.
- रोज एक ही समय पर खाना खाने की आदत डालें और पूरी नींद लें.
इसे भी पढ़ें:-कम सैलरी में भी होगी मोटी बचत, बस अपना लें ये 4 स्मार्ट आदतें