घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर, कमर्शियल 3 महीने में ₹82 महंगा, जानें दिल्ली-पटना-लखनऊ में क्या है ताजा रेट

LPG Price Today: अगर आप आज 19 नवंबर को गैस सिलेंडर बुक कराने वाले हैं तो जरा रुकिए! बुकिंग से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट चेक करना बहुत जरूरी है. क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नया अपडेट जारी किया है. OMC के मुताबिक जून 2026 के बाद से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं. जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद से कीमतें जस की तस हैं.दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹939.50 में मिल रहा है, वहीं गुरुग्राम में इसका रेट ₹950.50 है.

कमर्शियल सिलेंडर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 3 महीने में ₹82 महंगा

घरेलू के मुकाबले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आग उगल रही हैं. सितंबर से लगातार दाम बढ़ रहे हैं.1 सितंबर 2026 को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹9.50 महंगा होकर ₹2,747.50 हुआ1 अक्टूबर को सीधे ₹62.50 की बड़ी बढ़ोतरी, दाम पहुंचा ₹2,8101 नवंबर को फिर ₹10 बढ़ा और अब दिल्ली में कीमत ₹2,820 हो गईमतलब सितंबर से नवंबर के बीच कमर्शियल सिलेंडर कुल ₹82 महंगा हो चुका है.

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹939.50₹2,820.00
नोएडा₹939.50₹2,757.50
मुंबई₹941.50₹2,774.50
कोलकाता₹968.00₹2,964.00
पटना₹1,031.50₹3,110.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,774.00
भुवनेश्वर₹968.00₹3,004.00
वाराणसी₹979.50₹2,942.00
लखनऊ₹979.50₹2,932.50

बुकिंग से पहले रेट क्यों चेक करें?

तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं. लेकिन कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम और सप्लाई के हालात देखकर बीच महीने में भी रेट बदल सकते हैं. इसलिए बुकिंग से पहले एक बार अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें, ताकि पेमेंट के वक्त कोई परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें:-देशभर में सर्दी ने दी दस्तक, 15 राज्यों में Cyclone Akwan से भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *