UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग ने परीक्षा की तारीखों और आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपीटीईटी 2026 का विज्ञापन 24 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. यह परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.
आवेदन के लिए OTR अनिवार्य
इस बार अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य किया गया है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद ही वे UPTET 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे. OTR और आवेदन से संबंधित सभी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uptet.upessc.org/otr/info पर उपलब्ध है.
UPTET 2026 का पूरा शेड्यूल
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक-
विज्ञापन जारी होगा: 24 नवंबर 2026
ऑनलाइन OTR और आवेदन शुरू: 24 नवंबर 2026
लास्ट डेट: 23 दिसंबर 2026
आवेदन में गलती सुधारने की लास्ट डेट: 27 दिसंबर 2026
परीक्षा की तारीख: 26 और 27 फरवरी 2027
दो स्तर पर होगी परीक्षा
यूपीटीईटी के तहत दो स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता प्रदान करेगी.
इसे भी पढ़ें:-NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मेडिकल की पढ़ाई का बढ़ेगा दायरा, जुड़ेंगी 75 हजार नई सीटें