14 किलो वाले सिलेंडर की आज करानी है बुकिंग? पहले चेक करें बढ़े या घटे हैं दाम

LPG Price Today: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज 20 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतें जून महीने से लगातार स्थिर बनी हुई हैं. आखिरी बार 7 जून 2026 को इसमें 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, उसके बाद से देशभर में रेट एक जैसे ही हैं.

कमर्शियल सिलेंडर लगातार हो रहा महंगा

एक तरफ जहां घरेलू LPG के दाम स्थिर हैं, वहीं दूसरी तरफ होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर लगातार 3 महीने से महंगा हो रहा है.

1 सितंबर को 9.50 रुपये बढ़कर कीमत 2,747.50 रुपये हुई.

1 अक्टूबर को 62.50 रुपये का बड़ा इजाफा हुआ और कीमत 2,810 रुपये पहुंच गई.

1 नवंबर को फिर 10 रुपये बढ़ोतरी के साथ दिल्ली-नोएडा में कीमत अब 2,820 रुपये हो गई है.

शहरवार चेक करें कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली939.50 रुपये2,820.00 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,757.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,774.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये2,964.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,110.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,774.00 रुपये
भुवनेश्वर968.00 रुपये3,004.00 रुपये
वाराणसी979.50 रुपये2,942.00 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये2,932.50 रुपये

बुकिंग और सब्सिडी के नियमों में बड़ा बदलाव

कीमतें भले ही स्थिर हैं, लेकिन बुकिंग और सब्सिडी के नियमों में हाल ही में बड़े बदलाव किए गए हैं.सरकार ने 18 नवंबर 2026 को नियम बदलते हुए ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है. अब गांव और शहर दोनों के लिए एक समान नियम होगा.इसके अलावा 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) या ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है. बिना ई-केवाईसी के सब्सिडी नहीं मिलेगी.