NH-19 पर BJP विधायक के काफिले को बेकाबू Scorpio ने मारी टक्कर, 4 घायल

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. नेशनल हाईवे 19 पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने सैयदराजा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, सुशील सिंह बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह से मिलकर लौट रहे थे. बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने आरोप लगाया है कि यह घटना एक पहले से प्लान की गई साजिश थी.

इस हादसे के बाद मौके पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई. स्कॉर्पियो ने विधायक के काफिले की दो फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो को टक्कर मारी और तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. टक्कर के बाद सफेद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. इस गाड़ी में चालक समेत चार लोग सवार थे. पुलिस और NHAI की टीम ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को निकाला. घायल चालक अस्पताल में भर्ती है.

स्कॉर्पियो चालक सैयदराजा थाना क्षेत्र मनराजपुर गांव का निवासी बताया गया है. इस पूरे हादसे में विधायक सुशील सिंह सुरक्षित बच गए और उनके वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें:-आज काशी में दीपों से जगमगाएंगे गंगा घाट, जानिए दीपदान का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि