PM Kisan Yojana: 25वीं किस्त की तारीख आई सामने, जानें कब आएंगे खाते में 2000 रुपये

PM Kisan 25th Installment: देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है. खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त किसानों के लिए काफी काम आती है. 24वीं किस्त मिलने के बाद अब लाभार्थियों की नजरें 25वीं किस्त पर टिकी हैं.

कब जारी हुई थी 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की थी. इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई थी.

25वीं किस्त कब तक आ सकती है?

पीएम किसान योजना के तहत सरकार आमतौर पर हर चार-चार महीने में एक किस्त जारी करती है. इस तरह साल भर में कुल तीन किस्तें जारी होती हैं.24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हुई थी, इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है. हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजती है.

किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

25वीं किस्त का पैसा अटक न जाए, इसके लिए किसानों को ये 3 काम जरूर पूरे करने होंगे

1. ई-केवाईसी: आपको ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी है.

2. आधार लिंकिंग: साथ ही आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है.

3. भू-सत्यापन: इसके अलावा भू-सत्यापन का काम भी किस्त के लिए जरूरी होता है.

इसे भी पढ़ें:-सर्दियों में सुबह की धूप सिर्फ ठंड से राहत नहीं, शरीर और दिमाग के लिए भी है वरदान, जानें इसके 5 बड़े फायदे