Banned 87 Apps: इंडियन आर्मी ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए 87 ऐप्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इनमें सोशल मीडिया, मैसेजिंग, डेटिंग, ई-कॉमर्स, गेमिंग, यूटिलिटी, वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग जैसे ऐप्स शामिल हैं.नई एडवाइजरी में इन ऐप्स के इस्तेमाल को सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए बैन कर दिया गया है. एडवाइजरी में Facebook, Snapchat, TrueCaller, Hike जैसे ऐप्स का नाम शामिल है.
सेना की यह एडवाइजरी “Banned Apps” शीर्षक से जारी की गई है, जिसमें उन सभी ऐप्स का नाम लिखा है, जिन्हें इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. इनमें से ज्यादातर लोकप्रिय ऐप्स हैं, जिनका इस्तेमाल सोशल नेटवर्किंग, मैसेजिंग, डेटिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, वेब ब्राउजिंग आदि के लिए किया जाता है. इनमें से कई ऐसे चीनी ऐप्स भी शामिल हैं, जिन्हें भारत सरकार पहले ही बैन कर चुकी है.
सेना की यह एडवाइजरी सेंसेटिव जानकारियों के लीक होने से रोकने के लिए जारी की गई है. आर्मी ने अपनी एडवाइजरी में चेतावनी देते हुए कहा है कि लिस्ट में शामिल ऐप्स के इस्तेमाल करने पर सख्त ऐक्शन लिया जा सकता है.
ये 87 ऐप्स हुए बैन
इंडियन आर्मी की एडवाइजरी के मुताबिक, सेना का कोई भी अधिकारी या जवान इन 87 ऐप्स का इस्तेमाल अपने फोन में नहीं कर सकते हैं.
मैसेजिंग ऐप्स: WeChat, QQ, Kik, ooVoo, Nimbuzz, Helo, Qzone, ShareChat, Viber, Line, IMO, Snow, ToTok और Hike
वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स: TikTok, Likee, Samosa, Kwali, LiveMe, BigoLive, Zoom, Fast Films, Vmate, Uplive, Vigo Video
कंटेंट शेयरिंग ऐप्स: ShareIt, Xender, Zapya
वेब ब्राउजिंग ऐप्स: UC Browser, UC Browser Mini
ई-कॉमर्स ऐप्स: Club Factory, AliExpress, Chinabrands, Gearbest, Banggood, MiniInTheBox, Dhgate, LightInTheBox, DX, EricDress, Zaful, Tbdress, Modlity, Rosegal, Shein, Romwe
सोशल मीडिया और गेमिंग ऐप्स: Facebook, Baidu, Ello, Snapchat, PUBG, NONO Live, Clash of Kings, All Tencent Gaming Apps, Mobile Legendsयूटिलिटी ऐप्स: CamScanner, Beauty Plus, TrueCaller
डेटिंग ऐप्स: Tinder, TrulyMadly, Happn, Aisle, Coffee Meets Bagel, Woo, OkCupid, Hinge, Badoo, Azar, Bumble, Tantan, Elite Singles, Tagged, Couch Surfing
अन्य ऐप्स: Yelp, Tumblr, Reddit, Friends Feeds, Private Blogs, News Dog, Daily Hunt, 360 Security, Pratilipi, Heal of Y, POPXO, VoKal, Hungama और Songs.pk
इसे भी पढ़ें:-हाईस्कूल-इंटर की प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस मंडल में कब होगी परीक्षा