फैमिली वीक में स्काउट को लगेगा झटका, काशवी ने घर में आने से किया इनकार

Entertainment: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में फैमिली वीक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस खास मौके पर कंटेस्टेंट्स अपने परिवार और करीबियों से मिलते नजर आएंगे, लेकिन गेमर स्काउट उर्फ तन्मय सिंह के लिए यह मुलाकात थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। दरअसल, उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में आने से साफ इनकार कर दिया है। काशवी ने एक लाइवस्ट्रीम के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि वह मेकर्स के न्योते को पहले ही ठुकरा चुकी हैं।

लाइवस्ट्रीम में फैन्स ने काशवी से जानना चाहा कि क्या वह फैमिली वीक के दौरान स्काउट से मिलने बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी। इस पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। काशवी ने कहा कि वह अब किसी तरह के विवाद या मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं, वह फिलहाल अपनी जिंदगी में शांति चाहती हैं और किसी भी तरह की परेशानी से दूर रहना चाहती हैं।

Bigg Boss 20 में जाने से पीछे हटीं काशवी

काशवी ने अपने फैसले के पीछे परिवार से जुड़ी एक खास वजह भी बताई, उन्होंने खुलासा किया कि पिछली बार जब वह बिग बॉस के मंच पर पहुंची थीं, तब उन्होंने अपने माता-पिता की सहमति के बिना यह फैसला लिया था। यहां तक कि उन्होंने मंच से लौटने के बाद ही अपने घरवालों को इस बारे में बताया था।

काशवी के मुताबिक, इस बार वह दोबारा अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ नहीं जाना चाहतीं, फैन्स ने उन्हें कई बार अपना फैसला बदलने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर कायम रहीं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्काउट से मिलने के लिए उनके माता-पिता या रोहित भाई को शो में भेजा जा सकता है। काशवी का मानना है कि ये लोग स्काउट से बेहतर तरीके से बातचीत कर पाएंगे और उन्हें बाहर की परिस्थितियों के बारे में समझा सकेंगे।

पिछली बार काशवी की एंट्री ने मचा दिया था बवाल

काशवी की पिछली बिग बॉस एंट्री काफी चर्चा में रही थी, वह शो के मंच पर होस्ट रोहित शेट्टी के साथ पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्काउट और उनकी साथी कंटेस्टेंट लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी थी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई थी, कई लोगों ने काशवी के व्यवहार पर सवाल उठाए और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद काशवी ने अपनी कुछ टिप्पणियों को लेकर माफी भी मांगी थी। माना जा रहा है कि पिछली बार हुए इसी विवाद और परिवार की नाराजगी को देखते हुए उन्होंने इस बार बिग बॉस के घर से दूर रहने का फैसला किया है।