आज कितने रुपये का मिल रहा 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल की भी जानें कीमत

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा सा बदलाव भी घर के बजट पर असर डाल सकता है. शादियों के सीजन में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है. इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों (OMC) ने 28 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी.

चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहरघरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली939.50 रुपए2,820.00 रुपए
नोएडा939.50 रुपए2,757.50 रुपए
मुंबई941.50 रुपए2,775.50 रुपए
पटना1,031.50 रुपये3,117.50 रुपए
बेंगलुरु944.50 रूपए2909.00 रूपए
जयपुर945.50 रुपये2,847.00 रुपये
चंडीगढ़951.50 रूपए2843.50 रूपए
गुड़गाव950 रूपए2838 रूपए
लखनऊ979.50 रुपए2,942.50 रुपए
हैदराबाद994.00 रूपए3081.00 रूपए
भुवनेश्वर968.00 रुपए3,004.00 रुपए

क्यों बदलते हैं दाम?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है. इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं. हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो.

बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक

घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है. इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें.

इसे भी पढ़ें:-घने कोहरे से रेलवे का बड़ा फैसला, दिसंबर से फरवरी तक दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट