Astrology: मंगलवार के दिन भगवान हनुमानजी की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इनमें से मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। ऐसे में इन दिनों पूजा-पाठ, कुछ विशेष उपाय और संयम रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज में डुबे हुए हैं या जीवन में एक के बाद एक बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो कर्ज मुक्ति के लिए मंगलवार के उपाय आजमा सकते हैं।
हनुमान जी से कर्ज मुक्ति के विशेष उपाय:
- नियमित पूजा: रोजाना या हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, और लाल फूल चढ़ाएं।
- ऋण मोचक मंगल स्तोत्र: मंगलवार को स्नान के बाद 11 बार इस स्तोत्र का पाठ करने से भारी कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।
- हनुमान चालीसा/सुंदरकांड: रोज घर के मंदिर में या हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत प्रभावी माना गया है।
- प्रसाद वितरण: मंगलवार को 12 लड्डू और 12 केले हनुमान जी को अर्पित करें। चने और गुड़ का भोग लगाकर उसे गरीबों में बांटें।
- मंत्र जाप: ‘ॐ नमो भगवते हनुमते नमः’ या ‘ॐ हनुमते नमः कर्ज विनाशनाए नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- लाल वस्त्र और धागा: मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें और पूजा के बाद हनुमान जी के दाएं पैर का सिंदूर लेकर लाल धागे में बांधें।
- विशेष दान: शनिवार को काले चने का प्रसाद बांटें और पक्षियों को पिंजरे से मुक्त करने से भी लाभ होता है।
- कर्ज की पहली किश्त: मंगलवार के दिन अपने कर्ज की किश्त चुकाना शुरू करना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price कहीं घटा तो कहीं बढ़ा डीजल-पेट्रोल का दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव