छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Chhattisgarh: छतीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

यह हादसा दोपहर करीब 11 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़े डीजे/धुमाल वाहन को पीछे से गेहूं से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डीजे वाहन को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया. हादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया. पुलिस और ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:-चुटकियों में पहचान पाएंगे नकली प्रोडक्ट्स, यह टेक्नोलॉजी आएगी काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *