Delhi: दिल्ली-NCR में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कुछ दिन पहले मालवीय नगर के होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई थी. जबकि शुक्रवार की सुबह नोएडा के दो अलग-अलग सेक्टरों में आग लग गई. बता दे कि सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. इसके अलावा सेक्टर 52 के एक PG वाले बिल्डिंग में भी आग लगी. सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है. यहां कई फ्लैट है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग की घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. उन्होने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है. राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।