DSSSB Recruitment 2026: यदि आप नौकरी तलाश रहे हैं तो देश की राजधानी से आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र और इच्छुक कैंडिडेट्स 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 15 जुलाई 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.
- जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: संबंधित विषय में एमएससी
- टीजीटी (कंप्यूटर साइंस): बीसीए, बीटेक (CS/IT), कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन या DOEACC ‘A’ लेवल.
- स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी): 12वीं पास, स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा और सीटेट.
- आईटी असिस्टेंट: 12वीं पास तथा निर्धारित टाइपिंग दक्षता.
- फिटर ग्रेड-II: संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र.
- लिफ्ट ऑपरेटर: आईटीआई या संबंधित तकनीकी योग्यता.
- इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर/सब इंस्पेक्टर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री तथा अनुभव.
क्या है आयु सीमा?
अधिकांश ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं ग्रुप ‘बी’ पदों जैसे शिक्षक और तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है.
कुछ पदों के लिए अलग आयु सीमा भी तय की गई है. उदाहरण के लिए फिटर ग्रेड-II के लिए 20 से 32 वर्ष और लिफ्ट ऑपरेटर के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें शामिल हैं:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पद के अनुसार)
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अब उम्मीदवार मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें.
- फिर उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें.
- आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
इसे भी पढ़ें:-हर साल टोल से कितना कमाती है भारत सरकार? कहां खर्च होता है ये पैसा