फराह खान के घर में आग लगने की उड़ी अफवाह, वायरल वीडियो देख भड़कीं फिल्ममेकर

Entertainment: 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मुंबई की एक इमारत में आग लगी दिखाई दे रही थी. एक पैपराजी पेज ने इस वीडियो को फिल्ममेकर फराह खान की बिल्डिंग से जोड़कर शेयर कर दिया. पोस्ट सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच चिंता बढ़ गई. हालांकि, अब फराह खान ने खुद इस खबर की सच्चाई बताई है. उन्होंने वायरल दावे को गलत बताते हुए संबंधित मीडिया पोर्टल को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

Farah Khan ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई इमारत उनका घर नहीं है. उन्होंने गलत जानकारी फैलाने वाले पोर्टल्स को जिम्मेदारी से खबरें साझा करने की नसीहत भी दी. फिल्ममेकर ने लिखा, ‘ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें! ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है. सिर्फ क्लिकबेट खबरें ही सब कुछ नहीं होतीं!’

फराह की इस सफाई के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली. लोगों को पता चला कि फिल्ममेकर और उनका परिवार सुरक्षित है. बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं.

कुक दिलीप के साथ वीडियो को लेकर भी हुई थीं चर्चा

फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ वायरल हुए एक वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में थीं. इस क्लिप में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती नजर आई थी. वीडियो में दिलीप कहते सुनाई दिए, ‘मैंने कितनी बार आपको बोला है.’ इस पर फराह जवाब देती हैं, ‘तू मुझे समझाएगा?’ इसी दौरान कैमरे पर नजर पड़ते ही उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे लोगों से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. अब फराह ने इस मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लोगों से उनकी और दिलीप की निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की. साथ ही कहा कि किसी भी घटना को लेकर अधूरी जानकारी के आधार पर राय नहीं बनानी चाहिए.

यूट्यूब व्लॉग्स से भी बटोर रही हैं सुर्खियां

फिल्ममेकर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. उनके वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. इन व्लॉग्स में वह कई फिल्मी हस्तियों और सेलिब्रिटीज के घर पहुंचकर उनके साथ बातचीत करती नजर आती हैं. हाल ही में फराह सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी पहुंची थीं, जहां के वीडियो को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *