Government Jobs: दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. DSSSB ने ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती का जारी की है. ये भर्तियां दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तय की गई है.
योग्यता और आयु सीमा
- लीगल असिस्टेंट: इस पद के लिए लॉ में डिग्री होना जरूरी है. साथ ही 3 साल का वकालत का अनुभव या सरकारी विभाग में 1 साल का कानूनी अनुभव होना चाहिए. अधिकतम आयु 30 वर्ष है.
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य है. आयु सीमा 30 से 32 वर्ष (विभाग के अनुसार) तय की गई है.
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव जरूरी है. आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है.
- असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अधिकतम आयु 30 वर्ष है.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. वहीं, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों को शुल्क नहीं देना होगा.
कितनी होगी सैलरी
इस भर्ती के लिए वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आकर्षक सैलरी दी जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान लगभग 35,400 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है.इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जायेगी.
कैसे करें आवेदन
- इस नई वैकेंसी का फॉर्म भरने के लिए आवेदन पोर्टल dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.
- अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो यहां पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करना होगा.
- इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरनी होंगी.
- जिस सेक्शन में जो डिटेल मांगी जाती है, वो आपको उसी के मुताबिक ध्यान से भरनी होगी.
- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले कॉलम में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें.
- अपनी कैटिगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति की अहम बैठक शुरू, क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर हो सकती है डील