Health tips: लोग किसी भी कीमत पर लंबी उम्र जीना चाहते हैं फिर चाहे उसके लिए उन्हें कितना भी पैसा क्यों ना खर्च करना पड़े. उम्र बढ़ाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं. लेकिन अच्छा लाइफस्टाइल, सही डाइट और थोड़ा सा वक्त योग-वर्कआउट के लिए वक्त निकालने को तैयार नहीं हैं. जबकि इरादा पक्का हो तो ऐसा कोई काम नहीं जिसके लिए वक्त नहीं निकाल सकते. बस जरूरत है मजबूत इच्छाशक्ति की इसलिए यही टाइम है खुद से वादा करने का कि योग-वर्कआउट, मेडिटेशन करेंगे साथ ही मी टाइम भी एन्जॉय करेंगे तभी लंबी उम्र के सपने को साकार कर पाएंगे.
इन बीमारियों से शरीर को कैसे बचाएं
- इम्यूनिटी बनाएं मजबूत: इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए गिलोय-तुलसी काढ़ा, हल्दी वाला दूध, मौसमी फल और बादाम-अखरोट का सेवन करें.
- हार्ट को बनाएं हेल्दी: अपने हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए लौकी का सूप पियें. लौकी की सब्जी खायें साथ ही लौकी का जूस भी अपनी डाइट में शामिल करें.
- किडनी डिजीज कंट्रोल करें: किडनी डिजीज कंट्रोल करने के लिए नमक, चीनी और प्यूरिन से भरपूर फूड्स का का सेवन कम करें.
- कंट्रोल होगा थायराइड: अगर थायराइड है तो उसे कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट ज़रूर करें. सुबह एप्पल विनेगर पिएं. रात में हल्दी दूध लें. कुछ देर धूप में बैठें. 7 घंटे की नींद जरूर लें
- रोज़ करें योग: रोज़ योग करने से शरीर में एनर्जी बढ़ेगी, बीपी कंट्रोल होगा. वजन के साथ शुगर भी कंट्रोल होगा. इससे तनाव कम होगा मूड बेहतर होगा जिससे नींद भी अच्छी आएगी.
इसे भी पढ़ें:-अमर शहीद मंगल पांडेय के जीवन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी