लैंडिंग के दौरान पोल से टकराया IndiGo विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Jammu and Kashmir: श्रीनगर एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा होते होते बचा. बता दें कि  मुंबई से श्रीनगर पहुंचा IndiGo का विमान 6E 225 लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पार्किंग से दौरान फ्लाइट का ब्रेंक सिस्टम फेल हो गया और रनवे पर लगे एक पोल से टकरा गया. जिससे फ्लाइट के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 (वीटी-एनओजी) को सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर छह पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान वीडीजीएस पोल के संपर्क में आ गया। घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतारा गया।

इसके लिए मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकरण ने बताया कि घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *