सर्च आपरेशन में आतंकी ढ़ेर, दो की तलाश में जुटी सेना

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. एक AK राइफल व युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ का यह क्षेत्र पीर पंजाल रेंज में आता है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले और जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले की सीमा से लगा हुआ है. इलाके में एक से दो आतंकी और छुपे होने की खबर भी है. 

जानकारी के मुताबिक, एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. इसके बाद जवानों ने संदिग्ध आतंकियों से सरेंडर के लिए कहा, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तेज गोलीबारी हुई. जिसमें एक आतंकी मारा गया. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एके 47 राइफल और युद्ध से जुड़ी अन्य सामाग्री बरामद की गई है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि दो आतंकी अभी भी सुरक्षाबलों के घेराबंदी में फंसे हुए है. इधर, जिला प्रशासन ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है. आम लोगों की सुरक्षा के लिए, अगले आदेश तक पर्यटकों को दूधपथरी और यूसमर्ग जैसी मशहूर जगहों पर जाने से सख्ती से मना किया गया है.

इसे भी पढ़ें:-Alert! शरीर में दर्द, बुखार और खांसी स्वाइन फ्लू के संकेत, जाने आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *