कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 14 घायल

Karnataka: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा कर्नाटक के हुंसूर के पास पेरियपट्टना में हुआ। हादसे का शिकार हुई बस केरलम के कोझिकोड से बेंगलुरु आ रही थी। यह कावेरी AC स्लीपर बस थी। इसकी एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक, दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में तीन की पहचान आफताब, साजेश (36) और सुनील के रूप में हुई है। ये तीनों मनकावु के रहने वाले थे। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी शवों को हुंसूर के एक अस्पताल में भेज दिया गया है।

ट्रक और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट में बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *