LPG Price Today: हर घर में गैस सिलेंडर की जरूरत तो पड़ती ही है. वहीं, होटल, रेस्त्रां जैसे बिजनेस में भी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. ऐसे में लोग सुबह- सुबह एलपीजी का भाव ही जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है.
सिलेंडर के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमत, आयात की लागत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और सरकार के फैसलों समेत कई अलग-अलग कारणों से प्रभावित होते हैं. भारत अपनी LPG जरूरत का एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है, इसलिए दुनियाभर में ऊर्जा बाजार की स्थिति का असर यहां भी देखने को मिलता है.
शहरवार चेक करें LPG सिलेंडर के रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर के रेट | कमर्शियल सिलेंडर के रेट |
| दिल्ली | 942 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,701 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 2,884 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,831 रुपये |
| हैदराबाद | 994 रुपये | 2,996 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 2,916.50 रुपये |
| कटक | 968 रुपये | 2,885 रुपये |
| कोयंबटूर | 959 रुपये | 2,940 रुपये |
| रांची | 1,010.50 रुपये | 2,925.50 रुपये |
इसे भी पढ़ें:-अनंत चतुर्दशी के दिन करें भगवान श्रीहरि की विशेष आरती, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि