सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर करें ये 5 काम, बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा

Sawan last Monday: सावन महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. आज 24 अगस्त 2026 को चौथा और आखिरी सोमवार है. हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत ज्यादा महत्व होता है. यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व के साथ समाप्त हो जाएगा. अगर आप पूरे सावन में काम-काज की वजह से भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. भोलेनाथ भाव के भूखे हैं, वे केवल सच्ची श्रद्धा और साफ मन से की गई छोटी सी प्रार्थना से भी खुश हो जाते हैं. आज के दिन आप कुछ आसान उपाय करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.

सावन कब खत्म हो रहा है 2026

सावन महीना 28 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है. इस दिन श्रावण पूर्णिमा है, जो 27 अगस्त 2026 की सुबह 09:08 बजे से 28 अगस्त 2026 की सुबह 09:48 बजे तक रहेगी.

आखिरी सोमवार पर करें ये काम

1. जल से करें जलाभिषेक

आज के दिन शिवलिंग पर साफ जल से अभिषेक करें. ऐसा करने से भोलेनाथ बहुत खुश होते हैं. माना जाता है कि जल अर्पित करने से तनाव, डर और गुस्सा भी शांत होता है.

2. बेलपत्र अर्पित करें

भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है. शिवलिंग पर ताजे और साफ बेलपत्र जरूर चढ़ाएं. लेकिन, इस बात के ध्यान रहे कि पत्ते साफ- सुथरे हों कटे-फटे या सूखे न हों. तीन पत्तियों वाला जुड़ा हुआ बेलपत्र अर्पित करना शुभ माना गया है.

3. 108 बार करें ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप

आज के दिन शांति से बैठकर 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें. जल्दबाजी में मंत्र न पढ़ें. शांत मन से उच्चारण करें, अगर आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह जप आपके दिमाग को शांति देने में आपकी मदद करेगा.

4. जरूरतमंदों को दान करें

सावन के महीने में दान करना बहुत शुभ माना गया है. आप किसी जरूरतमंद को खाना, फल, दूध, पानी, काले तिल या जरूर का कोई भी सामान दान कर सकते हैं. यहां तक कि जानवरों को खाना खिलाना भी बहुत अखंड पुण्य का काम है.

5. एक बुरी आदत छोड़ने का संकल्प लें

शिव जी की पूजा सिर्फ फूल-जल चढ़ाने तक सीमित नहीं है. आज उनके सामने अपनी किसी एक बुरी आदत (जैसे- गुस्सा करना, झूठ बोलना, चुगली करना या जरूरत से ज्यादा खर्च करना) को छोड़ने का संकल्प लें. खुद को सुधारने की कोशिश करने वालों पर भगवान शिव विशेष कृपा करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *