यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, 24 घंटे में बिके 2.53 लाख टिकट, कमा डाले करोड़ों

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर यश के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच मेकर्स की ओर से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है और यहां भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 11.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है. वहीं हिंदी वर्जन ने भी एडवांस बुकिंग में अच्छी पकड़ बनाई है. भाषा के हिसाब से देखें तो कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 3.86 करोड़ रुपये की कमाई की है. बाकी रकम तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई अब तक करीब 19.44 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

‘टॉक्सिक’ के बारे में

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसे वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रूकमणी वसंत शामिल है. बता दें कि ये मच अवेटेड फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

इसे भी पढ़ें:-नया सिम लेने और बंद करने के बदले नियम, अब देने होंगे कई जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *