यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Certificate 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं. ये सर्टिफिकेट एनटीए व यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराए गए. यह डॉक्यूमेंट आगे एडमिशन, रिसर्च या भर्ती से जुड़े कामों के दौरान उपयोगी हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. 

28 अगस्त को 84 विषयों के रिजल्ट हुए थे जारी

यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई. कुछ विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को हुई. एनटीए ने पहले 28 अगस्त को 84 विषयों के रिजल्ट जारी किए थे. बाकी तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराई जाने के बाद उनका रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया गया था.

कॉलेजों में भर्ती और PHD के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

देश भर की यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए यह सर्टिफिकेट सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में PHD एडमिशन और JRF फेलोशिप हासिल करने के लिए भी उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय यह ई-सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

छात्र सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, रोल नंबर, विषय, कैटेगरी और फोटो की जांच अच्छी तरह कर लें.

ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट 

  • यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर यूजीसी नेट जून 2026 के ई-सर्टिफिकेट से संबंधित लिंक खोलें. 
  • अब मांगी गई लॉगिन डीटेल्स दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट करने के बाद ई-सर्टिफिकेट्स स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब सर्टिफिकेट में अपना नाम और क्वालिफिकेशन कैटेगरी चेक करें. 
  • लास्ट में ई-सर्टिफिकेट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

इसे भी पढ़ें:-भारत अब पूरी दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद, गर्व से ‘मेड इन इंडिया’ का टैग लगाएंगे, बोले- पीयूष गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *