देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का अलर्टदिल्ली-यूपीसे पहाड़ों तक जानें मौसम का हाल

Weather Update: नवंबर का महीना आधा बीतने को है, लेकिन मौसम का मिजाज अब भी कई राज्यों में लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं, तो कहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड का असर तेज होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है। मौसम के इस बदलते मिजाज का असर आम जनजीवन से लेकर खेती और यात्रा तक पर पड़ सकता है। जानें 13 नवंबर को देश के प्रमुख राज्यों और शहरों में कैसा रहगा मौसम।

दिल्ली से यूपी-बिहार तक बढ़ेगी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। यहां 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, यहां तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, रामबन और डोडा समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *