9 हजार गन्ना किसानों को दिवाली गिफ्ट, 4000 रुपये प्रति टन मिलेगा दाम, 603 करोड़ मंजूर

Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य सरकार ने 2025-26 के पेराई सीजन के लिए 603.34 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि को मंजूरी दे दी है. सरकार पात्र किसानों को 709.50 रुपये प्रति टन की दर से अतिरिक्त पैसा देगी. केंद्र सरकार पहले ही FRP के तहत 3,290.50 रुपये प्रति टन दे चुकी है. दोनों को मिलाकर अब किसान को कुल 4000 रुपये प्रति टन मिलेगा.

9 हजार किसानों को होगा फायदा

इस योजना का फायदा 2025-26 में गन्ना बेचने वाले करीब 9 हजार रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगा. इस सीजन में राज्य की 29 चीनी मिलों (12 सहकारी, 2 सरकारी और 15 प्राइवेट) में पेराई हुई थी. औसत रिकवरी 9% रही, सबसे ज्यादा रिकवरी धर्मपुरी की सुब्रमणिया शिवा सहकारी मिल में दर्ज हुई. पिछली बार डीएमके सरकार में ये अतिरिक्त राशि सिर्फ 349 रुपये प्रति टन थी, इस बार सरकार ने इसे डबल से भी ज्यादा कर दिया है.

9 हजार किसानों को होगा फायदा

इस योजना का फायदा 2025-26 में गन्ना बेचने वाले करीब 9 हजार रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगा. इस सीजन में राज्य की 29 चीनी मिलों (12 सहकारी, 2 सरकारी और 15 प्राइवेट) में पेराई हुई थी. औसत रिकवरी 9% रही, सबसे ज्यादा रिकवरी धर्मपुरी की सुब्रमणिया शिवा सहकारी मिल में दर्ज हुई.

पेराई सीजन क्या है?

तमिलनाडु में गन्ना पेराई सीजन 1 अक्टूबर से 30 सितंबर तक चलता है. 2025-26 का सीजन 30 सितंबर को खत्म हो चुका है.

FRP क्या होता है?

FRP यानी उचित एवं लाभकारी मूल्य. ये वो न्यूनतम कीमत है जो चीनी मिलों को किसान को देनी ही पड़ती है. इसे केंद्र सरकार कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की रिपोर्ट पर तय करती है. चीनी की रिकवरी ज्यादा होने पर FRP बढ़ जाता है.

किसानों की मांग – दिवाली से पहले पैसा डालो

किसान संगठनों ने कहा है कि इस साल कम बारिश से किसान परेशान हैं. सरकार ने पैसा तो मंजूर कर दिया, पर अब इसे दिवाली से पहले बैंक खाते में भेजे ताकि त्योहार पर घर का खर्च और खेती का खर्च निकल सके. अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार भुगतान कब शुरू करती है.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन, 4 नवंबर से आम लोग कर सकेंगे सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *