Dhanteras 2025: रोशनी का त्योहार दिवाली जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे ही एक खास दिन पूरे देश में शुभता और उम्मीद की किरण लेकर आता है और वो है धनतेरस. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी. यह दिन समृद्धि, नए आरंभ और शुभ कर्मों से जुड़ा हुआ है. धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ती है. इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर पूरी रात तक रहेगा.
धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा क्यों?
धनतेरस पर पीतल, तांबे और चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है. पूजा की थाली, दीये, या रोजमर्रा के बर्तन सभी को शुद्धता और शुभता के वाहक माना जाता है. धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, नमक, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा समेत कई चीजें खरीदी जाती है. लेकिन इस खरीदारी का लाभ तभी मिलता है जब ये चीजें शुभ मुहूर्त में खरीदी जाएं.
धनतेरस 2025 खरीदारी शुभ मुहूर्त
धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रहा है. चलिए जानते हैं खरीदारी के सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं…
- अभिजीत मुहूर्त – 11:43 AM से 12:28 PM
- लाभ (उन्नति) – 01:32 PM से 02:57 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) – 02:57 PM से 04:23 PM
- लाभ (उन्नति) – 05:48 PM से 07:23 PM
- शुभ (उत्तम) – 08:57 PM से 10:32 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) – 10:32 PM से 12:06 AM, अक्टूबर 19
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2025
धनतेरस पूजा का मुहूर्त 18 अक्टूबर 2025 की शाम 07:16 से रात 08:20 बजे तक रहेगा. प्रदोष काल शाम 05:48 से रात 08:20 तक और वृषभ काल शाम 07:16 से रात 09:11 बजे तक रहेगा.
धनतेरस की मान्यता
मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, और आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है. “धनतेरस पर की गई पूजा और खरीदी अगले वर्ष भर की सुख-समृद्धि को सुनिश्चित करती है. विशेषकर झाड़ू की खरीदारी से दरिद्रता का नाश होता है. इस दिन कुबेर यंत्र और गोमती चक्र को घर लाकर पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. वे आगे कहते हैं, लाभ और अमृत चौघड़िया में खरीदी करने से वस्तुएं चिरस्थायी होती हैं और शुभ फल देती हैं. पूजन में केसर, कमलगट्टा, और सफेद मिठाई का प्रयोग अवश्य करें.
इसे भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के 69,206 पदों पर होगी भर्ती, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश