Religion: सावन माह अब समाप्त होने जा रहा है। इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष अवसर प्राप्त होगा। सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है।
बता दे कि यह तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास मानी जाती है और धार्मिक ग्रन्थों में भी सावन सोमवार के व्रत और पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन में पूजा-पाठ, दान और पुण्य कार्य करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। वहीं, सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल भी महादेव को प्रिय माना जाता है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ विशेष उपाय करना जीवन में सुख, शांति और तरक्की के लिए लाभकारी माना जाता है।
सावन का आखिरी सोमवार
सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग भी रहेगा। सुबह 11:59 से 12:47 तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। ज्योतिष दृष्टि से भी यह तिथि खास है, क्योंकि सूर्य-बुध का बुधादित्य योग इस दिन बन रहा है।
सावन सोमवार पर करें ये उपाय
सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे जीवन में सकारात्मक और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करें। यह उपाय जीवन में स्थिरता और शांति बनाए रखने में सहायक हो सकता है।