मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Religion: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन श्री हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट और संकट दूर हो जाता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी, बनते कामों में रुकावट या पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं बनी रहती हैं तो मंगलवार के दिन इन 6 मंत्रों का जाप करें।

कैसे करें मंत्रों का जाप

मंगलवार को सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें पूजस्थल को साफ कर गंगाजल से शुद्ध कर लें हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर उनका ध्यान करें इसके बाद श्रद्धा से मंत्रों का जाप करें मंत्र जाप के दौरान मन को शांत रखें और हनुमान जी का ध्यान करें इन उपायों को करने से हर संकट दूर हो जाता है और जीवन में खुशहाली आती है।

हनुमान जी के 6 शक्तिशाली मंत्र

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥

ॐ हं हनुमते नमः॥

ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥

ॐ श्री हनुमते नमः॥

ॐ नमो भगवते अंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥

ॐ नमो भगवते पंचवदनाय अग्नये हनुमते नमः॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *