भारत में 23 प्लेटफार्म का एकलौता स्टेशन, जहां से रोजाना गुजरती है 600 ट्रेनें

Interesting facts: भारतीय रेलवे अपने बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर पूरी दुनिया में अलग पहचान बना चुका है. भारत में सिर्फ एक ही नहीं बल्कि कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिनके रहस्य एक अर्से से लोगों को चकित करते चले आ रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के कई ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जिनकी वास्तुकला भी लोगों को हैरान करती है. बता दें कि, इस लिस्ट में महाराष्ट्र का नवापुर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, उत्तर प्रदेश का मथुरा और गोरखपुर जंक्शन, आंध्र प्रदेश का वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा समेत कई रेलवे स्टेशनों के नाम शामिल हैं. 

कोलकाता का हावड़ा जंक्शन भारत के रेलवे इतिहास में एक अनोखी पहचान रखता है. यह न केवल देश का सबसे व्यस्त और सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, बल्कि प्लेटफॉर्मों की संख्या के मामले में भी सबसे आगे है. इस रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म देखने को मिलते हैं. यहां पर दो टर्मिनल हैं जिसमें पहले टर्मिनल में 1 से 15 और दूसरे टर्मिनल में 17 से 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. यहां से रोजाना 600 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें मेल/एक्सप्रेस और 500 से ज्यादा सबअर्बन EMU ट्रेनें शामिल हैं. 

इसे भी पढ़ें:-विक्की कौशल की ये 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *