‘हनुमान अंश’ का 41वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखा कमाल, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

Interesting information: नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ आज बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रच चुकी है। महज 2 करोड़ रुपए से भी कम के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 41 दिनों के भीतर दुनिया भर में 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है।  


कितना रहा ‘हनुमान अंश’ फिल्म का 41वें दिन कलेक्शन

बता दें कि 7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही। पहले हफ्ते इस फिल्म ने मात्र 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते पर फिल्म का ऐसा हाल रहा कि देखकर लगा कि ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने वाली है। दूसरे हफ्ते फिल्म ने मात्र 40 लाख का कलेक्शन किया, लेकिन तीसरे हफ्ते में ऐसा चमत्कार देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 10.40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और चौथे सप्ताह इसका कलेक्शन 61 करोड़ से ज्यादा रहा। अब फिल्म को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं और 41वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। जानकारी के अनुसार 41वें दिन फिल्म ने 4.08 करोड़ का कलेक्शन किया है।

हनुमान अंश’ फिल्म का कुल कलेक्शन

बता दें कि शुरुआत में कछुए की चाल से कमाई कर रही ‘हनुमान अंश’ अब 235.21 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 277.72 करोड़ हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार जारी रहती है तो जल्दी ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। मौजूदा समय में ये फिल्म अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’, कन्नड़ सुपरस्टार यश की मेगा बजट फिल्म ‘टॉक्सिक’ और अली फजल-पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर को भी टक्कर दे रही है।

कमाई के मामले में इन फिल्मों पर भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’

न कोई बड़ा स्टार, न बजट और न ही प्रचार, इसके बाद भी ‘हनुमान अंश’ कई बिग बजट बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। ये फिल्म 40वें दिन की कमाई के मामले में ही धुरंधर (चालीसवें दिन 2.60 करोड़), छावा (चालीसवें दिन 1.40 करोड़), पठान (चालीसवें दिन 2.55) करोड़ और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (40वें दिन1.38) करोड़ को पीछे छोड़ चुकी है। हनुमान अंश ने मंगलवार यानी रिलीज के चालीसवें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *