पथराव में छ: पुलिस कर्मी हुए घायल

लखनऊ। ठाकुरगंज के कोनेश्वर मंदिर के पास हो रहे अवैध निर्माण की सूचना पर गई पुलिस से लोगों ने जमकर अभद्रता की। नोकझोंक व पथराव में सिपाही शिवम सिंह, दीवान अमित कुमार, तीन महिला पुलिसकर्मी व एक दरोगा हिमांचल सिंह घायल हुए हैं। दरोगा हिमांचल सिंह की तहरीर पर शिव कुमार मिश्रा, ज्ञान मिश्रा, सरला मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, प्रीति मिश्रा व जय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं एक पुरुष और तीन महिलाओं को पुलिस से मारपीट व अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ठाकुरगंज इलाके के कोनेश्वर चौराहे के पास कुछ अवैध निर्माण कार्य करा रहे थे, जबकि इस मामले का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। काम रुकवाने गए दो सिपाही, तीन महिला सिपाही व एक दरोगा को चोट आई है। वहीं, पुलिस कर्मियों की मानें तो सूचना पर पहुंचते ही लोगों पथराव शुरू कर दिया था। जिसके कारण पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर पथराव की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची थाने की फोर्स भी पहुंच गई। जिसके बाद मामले की में स्थित को देखते हुए पुलिस ने मौके से तीन महिला व एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाने आई हुई है। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक की गई और पथराव किया गया जिसमें दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। मौके से आरोपी तीन महिला व एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *