कल होगी नगर निगम की 9वीं कार्यकारिणी की स्थगित बैठक

वाराणसी। नगर निगम की 9वीं कार्यकारिणी की स्थगित बैठक 15 जून को होगी। इसमें नगर के सभी 90 वार्ड और नगर निगम की सीमा में शामिल 86 गांव के विकास का खाका तैयार होगा। इसमें शहर की प्रमुख समस्याओं के निदान के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इनमें सीवर, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइटें, साफ-सफाई, पेयजल आदि प्रमुख केंद्र बिंदु होंगे। पूर्व में हुई बैठक में जहां नगर आयुक्त के खिलाफ महापौर और पार्षदों ने मोर्चा खोला था। उससे प्रतीत हो रहा है कि बैठक हंगामा होना तय है। नगर निगम की कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनकी नब्ज टटोली गई तो सभी ने कहा की पूर्व के जो भी प्रस्ताव दिए गए हैं। उन सभी की पुष्टि कार्यकारिणी की बैठक में की जाएगी। पार्षदों के अनुसार, कार्यकारिणी से पास हुए प्रस्तावों को नगर निगम प्रशासन की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है। जो लागू भी हो रहे हैं वह बहुत ही सीमित दायरे में हो रहे हैं। जिससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। गित कार्यकारिणी की बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं आएगा। पहले पुराने प्रस्ताव के बारे में बताएं। कितना काम कराएं हैं। इस बैठक में सभी 90 वार्डों के विकास पर चर्चा की जाएगी। जन समस्याओं के तहत पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। पूर्व में जो कार्यकारिणी के दौरान प्रस्ताव आए थे। उन पर क्या काम हुआ है। इस बारे में अधिकारियों से पूछा जाएगा। हम लोग सभी 90 वार्डों में एक समान विकास चाहते हैं। पूर्व में अधिकारियों ने जो वादा किया था वह कितना पूरा कराया है, इसके बारे में बताएं इसी पर कार्यकारिणी बैठक में चर्चा की जाएगी। कार्यकारिणी की स्थगित बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं आएगा, पूर्व के जो प्रस्ताव थे उन्हीं पर चर्चा की जाएगी साथ ही अधिकारियों से काम पूरा न करने के बारे में पूछताछ की जाएगी। सभी 90 वार्डों के विकास को ध्यान में रखकर कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, इसमें पुराने कार्यों के अलावा स्थगित बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूरे नगर के विकास को लेकर चर्चा होती है, स्थगित बैठक में कोई नया प्रस्ताव नहीं आ सकता है, साथी नगर निगम के अधिकारियों से कार्य पूरा कभी उड़ा भी लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *