कहीं झमाझम बारिश तो कही शुष्क रहेगा मौसम, जानिए कहां कहां बरसेंगे बादल

New Delhi: अक्टूबर में कहीं मौसम शुष्क रहने वाला है और कहीं झमाझम बारिश होने की संभावन है। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं हल्की बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई लगभग तय हो चुकी है, लेकिन बिहार, झारखंड, बंगाल समेत कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार,झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अभी मॉनसून के लौटने की संभावना नहीं है। आज यानी 1 अक्टूबर को भारत के उच्च पर्वतीय और हिमालयी क्षेत्रों जैसे उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों चमोली और हेमकुंड साहिब के आसपास हल्की बर्फबारी या बर्फ की चादर दिखने की स्थिति बन सकती है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *