हर घंटे बढ़ रहा है सरयू नदी का जलस्तर…

अयोध्या। लगातार बारिश से सरयू उफान पर है। पानी में में प्रति घंटे हो रही एक सेमी की वृद्धि के साथ का नदी का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। सरयू के उफान को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वालों ने पलायन कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन भी सरयू के उफान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरयू का पानी अभी खतरे के लाल निशान से 41 सेमी नीचे बह रहा है। नेपाल के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिर्पोट के मुताबिक शनिवार की शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.32 मीटर रिकार्ड किया गया कि जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से महज 41 सेमी नीचे है। जलस्तर में प्रतिघंटे एक सेमी की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 17 सेमी की वृद्धि हुई है। आधी रात से जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी हुई लेकिन शनिवार दोपहर बाद से जलस्तर एक सेमी की रफ्तार से फिर बढ़ने लगा। इसके चलते तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की संभावना से हलचल तेज हो गई है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि सरयू अभी लाल निशान से दूर है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, फिर भी हमारी पूरी टीम अलर्ट है। बंधों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *