गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्नवान पर जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव में हुई धांधली, सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग, भ्रष्टाचार एवं लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ व पेट्रोल एवं खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को रोकने, किसानों पर थोपे जा रहे काला कृषि कानून को वापस लेने, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य देने, प्रदेश में किसानों का गन्ना का बकाया भुगतान तत्काल करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने, पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके परिजनों व पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द करने, पत्रकारों के ऊपर हमले और हो रही उनकी हत्यारों पर रोक लगाने, दलितों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बन्द करने एवं पिछड़े वर्ग के आरक्षण में कटौती बन्द करने जैसे तमाम मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने हर तहसील मुख्यालय पर गुरूवार को धरना देने का काम किया। इस दौरान सदर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस धरने को संबोधित करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए कहा कि बीते जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जिस तरह से धांधली, भ्रष्टाचार, मतों की लूट, सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग और कालेधन का प्रयोग हुआ। मतदाताओं को धमकाया और उनका अपहरण किया गया, विरोधियों को नामांकन करने से रोका गया, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के हाथों से नामांकन पत्र छिनकर फाड़ने का काम किया गया ऐसे गंदे और नापाक हरकतों की दूसरी मिसाल प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा प्रदेशवासियों के समक्ष पूरी तरह से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के इन करतूतों का जवाब प्रदेश की जनता 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में चुन-चुन कर देने का काम करेगी।
उन्होंने धरने में शामिल जनपदवासियों से अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सम्भव है। इस दौरान पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने भाजपा सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि आज देश प्रदेश की जनता मंहगाई के चलते खुन के आंसू रो रही हैं। गरीबों को दो जून की रोटी मिलना और उनका चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। सरकार गरीबों की फ़िक्र न कर लगातार पूंजीपरस्त ताकतों के पक्ष में फैसला लेने में व्यस्त हैं। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा सरकार को आम आवाम विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह केवल जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। इस सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा बेहाल है। जनता अपनी परेशानियों के चलते त्राहि त्राहि कर रही है। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव आमिर अली, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, डॉ नन्हकू यादव, जै किशन साहू, मुन्नन यादव, सुधीर यादव, विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव, सदानंद यादव, आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामवचन यादव, अहमर जमाल, रामयश यादव, अतीक अहमद, सत्या यादव, विवेक सिंह शम्मी, अरविंद यादव, बजरंगी यादव, राजेश यादव, अमित ठाकुर, अमित सिंह लालू, सीमा यादव, बलिराम यादव, दारा यादव, आलोक कुमार, विनोद पाल, नरैन्द्र कुमार यादव, शैलेश यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू , अजय कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, शिवपूजन यादव, दिनेश यादव, चन्द्रिका, नन्हें, राकेश यादव, पंकज यादव, गोपाल जी श्रीवास्तव, देवेन्द्र यादव, सुखपाल यादव, तारिक सिद्दकी व अभिनव सिंह सहित आदि सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार बिन्द ने किया।