दुर्घटनाओं से बचाता है फेंगशुई का नीला हाथी और गैंडा…

वास्‍तु। चीनी वास्तु को फेंगशुई कहा जाता है। इसके टिप्स बहुत ही आसान और कारगर माने गए हैं। इसलिए अब हमारे देश में भी फेंगशुई बहुत लोकप्रिय हो गया है। फेंगशुई के गैजेट्स को घर और व्यापार स्थल दोनों जगहों पर रखा जा सकता है। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है घर में सुख-शांति बनी रहती है। व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। फेंगशुई में ऐसी ही दो चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से आप चोरी, डकैती जैसी घटनाओं से बच सकते हैं। फेंगशुई में नीले हाथी और गेंडे के आकार और स्वाभाव के कारण इन्हें बहुत शक्तीशाली प्रतीक माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इन्हें लगाने से सुरक्षा प्राप्त होती है। इन्हें घर और व्यापार स्थल पर रखकर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीला हाथी और फिर गेंडे के शोपीस को लिविंग रुप के मुख्य द्वार के ऊपर बाहर की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इससे आपके घर में किसी भी दुर्भावाना वाले व्यक्ति का आगमन नहीं होता है, जिससे आप कई तरह की अनुचित घटनाओं से बचे रह सकते हैं। फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से चोरी जैसी दुर्घटनाएं होने के संभावना नहीं रहती है। अगर आप नौकरी पेशा हैं, तो आपको आप इन दोनों मूर्तियों को अपनी काम करने की टेबल पर रखकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन दोनों मूर्तियों के अपने कार्य स्थल पर रखने से आप ऑफिस में होने वाली बिन वजह की राजनीति से बच सकते हैं। इन्हें कार्य स्थल पर रखने से वातावरण शांत रहता है। व्यापार करने वालों के लिए नीला हाथी और गेंडे की मूर्ति व्यवसाय के स्थान पर रखने से लाभ प्राप्त होता है, क्योंकि जिस स्थान पर यह हाथी रखा होता है वहां की ऊर्जा में वृद्धि होती है। व्यापार स्थल पर यह मूर्तियां रखने से आपके प्रतियोगी और विरोधी आपसे आगे नहीं निकल पाते हैं। जिससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें की हाथी की सूंड ऊपर की ओर होनी चाहिए। नीचे की तरफ सूंड वाली मूर्ति नहीं लगानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *