राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

मैनपुरी। मैनपुरी जिले में भ्रमण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोपहर का भोजन सर्किट हाउस में ही किया। उन्होंने 11 लजीज व्यंजनों का जायका लिया। हालांकि यह भोजन राजभवन से आए रसोइयों ने ही तैयार किया था। राज्यपाल को भोजन परोसने से पहले उसकी जांच भी की गई। भोजन में दाल से लेकर पनीर की सब्जी, रायता, छाछ, खीर और पापड़ समेत कई व्यंजन तैयार किए गए थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब पूरा भोजन तैयार कर लिया गया था। राज्यपाल को भोजन परोसने से पहले उसकी जांच कराई गई। भोजन करने के लगभग 15 मिनट बाद वह सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचीं। यहां से दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गईं। बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मैनपुरी का दौरा किया। वह जिले में पांच घंटे रहीं। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। फल-सब्जियों की प्रदर्शनी को देखा। इसके बाद प्रगतिशील किसानों से बात की। उन्होंने नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पहुंचीं। यहां राज्यपाल ने आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधान से संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *