छह मंजिला संस्कृति सदन में होंगे देवलोक के दर्शन

हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के मोतीपुर में छह मंजिला संस्कृति सदन बनकर तैयार है। करीब 30 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण संस्कृति सदन में छोटी काशी की संस्कृति की झलक मिलेगी। आर्ट गैलरी और म्यूजियम में आगंतुक देवी-देवताओं के प्राचीन इतिहास और देव यंत्रों को जान सकेंगे। रियासतकाल के बाद पहली बार 226 पंजीकृत देवी-देवताओं, देवलुओं समेत एक हजार लोगों को एक ही छत के नीचे एक सारी सुविधाओं के साथ ठहरने की व्यवस्था होगी। संस्कृति सदन का काम 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। अक्तूबर तक शेष बचे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। 2022 के अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवता इस आलीशान भवन में विराज सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *