उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

उत्तराखंड। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंजाब, उत्तराखंड और नागालैंड में राज्यपाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद सेना के पूर्व उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले अलंकृत लेफ्टिनेंट जनरल सिंह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। सेना में मिलीटरी ऑपरेशन के अतिरिक्त महानिदेशक रहते हुए उन्होंने चीन से संबंधित सैन्य रणनीतिक मुद्दे को भी संभाला। सेना की सेवा के दौरान वह कई अहम विशेषज्ञ समूह का हिस्सा रहे। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य राजनयिक वार्ता में उन्होंने सात बार हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *