मलबा आने से बंद हुआ गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे

उत्तराखंड। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को धूप खिली रही। वहीं मलबा आने से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। डोईवाला, हरिद्वार और ऋषिकेश में भी मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में सोमवार तड़के झमाझम बारिश हुई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्खी टॉप के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा ब्रह्मखाल के बीच में अवरुद्ध हो गया था। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक कार आ गई। वाहन सवार हादसे से बाल-बाल बचे। नई टिहरी आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हैं। चमोली जनपद में नदी घाटियों में कोहरा छाया रहा। बदरीनाथ और मलारी हाईवे पर यातायात सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *